DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बिहार में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी:यूपी में डैम ओवरफ्लो, पुल डूबा: MP के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। बिहार के भागलपुर में बुधवार को 21 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। सभी मजदूर पानी का कटाव रोकने के लिए रेत की बोरियां गंगा नदी किनारे डाल रहे थे।

इसी दौरान अचानक एक हिस्से का वजन ज्यादा होने पर नाव पलटकर गंगा में समा गई। सभी मजदूर नदी में गिर गए । रेस्क्यू टीम ने 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं एक मजदूर अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिसके बाद उनके गेट खोल दिए गए हैं। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने तमोलिन पुरवा बांध का एक हिस्सा कट गया। वहीं, महोबा के जिला अस्पताल में पानी भर गया और इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा।

मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्से के बाद अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

तस्वीरें वाराणसी के BHU अस्पताल की हैं। बारिश के बाद घुटनों तक भरे पानी लोग मरीजों को कंधे पर बैठाकर ले जाते दिखे।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर धारचूला-गुंजी के पास लैंडस्लाइड हो गई। सड़क बंद होने से दोनों तरफ लोग फंसे हुए हैं।

हरियाणा में गुरुग्राम में सोहना रोड पर जलभराव के चलते एक युवक कैब की छत पर बैठकर लैपटॉप खोलकर काम करने लगा।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में कोडला-उरई-घरोड़ सड़क पर पूरा पहाड़ गिर गया। इससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई।

बिहार में भागलपुर के नवगछिया में राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध टूट गया है। इससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

हरियाणा में गुरुग्राम के इफको चौक पर धंसी सड़क में करीब 20 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है।

Exit mobile version