DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दरभा में नाले में बही कार…पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:बस्तर में बाढ़…6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला,68 लोगों का रेस्क्यू, 9 जिलों में अलर्ट

रायपुर,एजेंसी। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मांदर गांव के ये लोग घर की छत पर फंसे हुए थे।

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अब तक 68 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने वायुसेना से मदद मांगी थी।

वहीं NH-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे।

SDRF की टीम ने देर रात कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमॉर्टम किया गया।

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर गांव में घर की छत पर फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला गया।

दंतेवाड़ा के बारसूर-गीदम रोड के बीच बहने वाले गणेश नाला में एक ग्रामीण फंस गया, जिसे लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

बस्तर के मांदर गांव में घर की छत में फंसे लोगों को सेना के जवानों ने निकाला।

बस्तर के मांदर गांव में घर की छत में फंसे लोगों को सेना के जवानों ने निकाला।

वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को रेस्क्यू किया गया।

हेलीकॉप्टर से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर पानी बह रहा है।

दंतेवाड़ा जगदलपुर रोड स्थित बंजारीनघाट सड़क पर पानी भर गया है।

बस्तर में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। तस्वीर परियागुड़ा गांव की है जहां नाले का पानी सड़क पर आ गया।

बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित सीआपीएफ के 165वीं बटालियन में पानी घुस गया।

कुन्ना और मिचवार के बीच नदी पर बना पुल टूट गया है।

दोरनापाल सुकमा के बीच दुब्बाटोटा नाले पर तीन से चार फीट ऊपर पानी भर गया है।

झीरम में जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर सड़क के ऊपर से नाले का पानी बह रहा है।

सीआरपीएफ कैंप में घुसा पानी, 3 दिन अलर्ट

इससे पहले बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित CRPF 165वीं बटालियन के मुख्यालय में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया। दंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड पर बंजारीनघाट पर सड़क में पानी भर गया। छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। सुकमा में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद इन 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायपुर सहित सेंट्रल पार्ट के 9 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट है। उत्तरी हिस्से में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

बिलासपुर में बाढ़ में बहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। बिलासपुर जिले में बाढ़ में बहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में एक 12 साल का बच्चा एनीकट पार करते समय नदी में बह गया। इसके अलावा बीजापुर जिले में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं।

बिलासपुर में मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान बाढ़ में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बीजापुर में भी 2 बच्चियां बह गईं।

Exit mobile version