पत्नी ने कुदाल से चेहरे पर मारा, शरीर में धंसा हथियार, फर्श-दीवारों पर खून के छींटे
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के पति को गैंती से वार कर मार डाला। मर्डर के वक्त मृतक की पत्नी भी मौजूद थी। चेहरे और सीने पर गंभीर चोट के निशान हैं। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अमरनाथ केवट (37) है। वह कोटमीसोनार गांव का रहने वाला है। वहीं अमरनाथ केवट की पत्नी का बॉयफ्रेंड युवराज केवट रिश्तेदार है। वह मुंगेली जिले के चरहागांव गांव का रहने वाला है। वह पेशे से राज मिस्त्री है।
वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों ने पूछताछ की।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, शनिवार को अमरनाथ केवट और उसकी पत्नी ईश्वरी केवट (32) घर में सो रहे थे। दोपहर 2 बजे ईश्वरी केवट का प्रेमी युवराज केवट स्कूटी से उसके घर पहुंचा। इस दौरान युवराज केवट ने अमरनाथ केवट पर घर में रखे गैंती (मिट्टी खुदाई करने का औजार) से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
चेहरे और सीने पर हमले के बाद अमरनाथ केवट जोर से चिल्लाया। इसके बाद ईश्वरी केवट ने भी अपने पति पर हमला किया। शरीर पर गैंती धसने के निशान हैं। चीखें सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। अमरनाथ केवट खून से सना हुआ था। फर्श पर और दीवारों पर खून के छीटें थे। यह देखकर अमरनाथ की मां घबरा गई। मौका देखते ही युवराज केवट भाग निकला।
मृतक के चेहरे और सीने पर गैंती से मारने के निशान हैं। खून ज्यादा बहने और जख्म गहरे होने से मौत हो गई।
इलाज के दौरान अमरनाथ ने तोड़ा दम
इसके बाद अमरनाथ की मां ने आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से अमरनाथ को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक ईश्वरी केवट और उसके प्रेमी युवराज केवट के बीच 8-9 महीने से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले ईश्वरी अपने प्रेमी के घर रहने भी चली गई थी, लेकिन 22 जुलाई को अमरनाथ उसे समझाइश देकर अपने घर कोटमीसोनार गांव ले आया था। पांच दिन वह पति के साथ रही।

वारदात के बाद अमरनाथ केवट को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल से गैंती जब्त, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
वारदात की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन शुरू की। मृतक के घर से हत्या में इस्तेमाल गैंती बरामद की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि हमले में और आरोपी को भगाने में अमरनाथ की पत्नी ने भी मदद की। वारदात के आरोपी युवराज कुदाल को लेकर भाग गया था। लीलगर नदी किनारे कुदाल को फेंक दिया था। स्कूटी और कुदाल को बरामद किया गया है। साथ ही दोनों प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
अकलतरा पुलिस ने मर्डर के आरोप में प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
