DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ब्रम्हानंद को मिला ज्ञानदीप पुरस्कार

कोरबा| कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए कटघोरा ब्लॉक के मिडिल स्कूल छुईहापारा के शिक्षक ब्रम्हानंद राठौर को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप से सम्मानित किया। शिक्षक राठौर को यह पुरस्कार स्कूल में अध्यापन कार्य में नवाचार गतिविधियों को अपनाने, शिक्षा को लेकर ग्रामीणों में जनजागरूकता लाने कार्यक्रम आयोजित करने, सामुदायिक सहभागिता, स्कूल स्तर पर शिक्षा विभाग के गतिविधियों के क्रियान्वयन और छात्रों को आगे बढ़ाने सहयोग का भाव रखने पर दिया गया। इस मौके पर रागिनी राठौर, प्रोफेसर डॉ. प्यारेलाल आदिले, चुलेश्वर राठौर, निलेन्द्र राठौर, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, महेंद्र राठौर, जितेंद्र राठौर भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version