DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, जानिए इसके 5 बड़े कारण

मुंबई, एजेंसी। तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने 20 जून को जोरदार वापसी की। मजबूत एशियाई संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भूराजनीतिक तनाव में राहत जैसे कारकों के चलते निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। इसका नतीजा ये रहा कि सेंसेक्स 824.5 अंकों की छलांग लगाकर 82,186.37 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 247.2 अंक चढ़कर 25,040 के पार निकल गया।

बाजार में तेजी के पीछे ये हैं 5 प्रमुख कारण:

मजबूत एशियाई संकेत: जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में थे, जिससे भारतीय बाजारों को भी समर्थन मिला।

विदेशी निवेशकों की लिवाली: गुरुवार को FIIs ने 934.62 करोड़ और DIIs ने 605.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

क्रूड ऑयल सस्ता हुआ: ब्रेंट क्रूड 2.45% टूटकर 76.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए राहत की खबर है।

रुपए में मजबूती: डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 86.60 पर पहुंचा, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

इंडिया VIX में गिरावट: अस्थिरता सूचकांक VIX 4% गिरकर 13.66 पर आ गया, जो बाजार में स्थिरता का संकेत देता है।

Exit mobile version