DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ब्रेकिंग – बाँकी मोगरा के घुड़देवा में 19 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा :– जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा अंतर्गत घुड़देवा में निवास करने वाले अजीत टंडन की 19 वर्षीय पुत्री ने फंदे पर झूल अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।

जानकारी अनुसार अजित टंडन अपने पूरे परिवार के साथ अपने ग्राम गए हुए थे, जहां से मृतिका ये कहकर निकली थी कि कालेज जा रही हूं, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने खोज बिन शुरू की और अपने घुड़देवा वाले क्वाटर निवास पर आकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था और बहुत देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तब मृतिका का भाई घर के पीछे से दीवार खुद कर अंदर गया जहां अपने घर के हाल में ही अपनी बहन को मृत अवस्था में लटकते देखा और इसकी सूचना तुरंत अपने परिजन को और बाँकी थाना में दी।

सूचना पर बांकी पुलिस घटनास्थल पहुंच मृतिका के शव को उतार पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है, पुलिस द्वारा शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है, जिसे कल पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौप दिया जाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से मृतिका की मोबाइल जप्त की है, जिसमें से कुछ अहम साक्ष्य मिलने की संभावना है, परिजन और करीबियों से पूछताछ की जा रही है, मृत्यु की वजह पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, पुलिस की जांच जारी है।

Exit mobile version