कुसमुंडा :– कल दिनांक 16 जुलाई बुधवार रात लगभग 9:30 बजे थाना कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा खदान स्थित 2 नंबर बैरियर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में मृतक की पहचान के लिए सूचना प्रसारित की जा रही है। आप सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि यदि उनके क्षेत्र से कोई व्यक्ति लापता हो या इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, या मृतक को पहचानता हो तो तुरंत थाना कुसमुंडा जिला कोरबा को सूचित करें।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना का वजह और वाहन की पहचान नहीं हो पाई है।
संपर्क सूत्र : शिव डहरिया थाना कुसमुंडा, जिला कोरबाअपील: अपने-अपने क्षेत्र में इस संबंध में जानकारी एकत्र कर पुलिस को अवगत कराएं।
