DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

BREAKINGछत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी:सिर्फ शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी छूट, हाईकोर्ट ने दिए प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हट गई है। मामले में हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की बेंच में सुनवाई हुई।

जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटाया गया है। शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा नक्सल प्रभावित सुरक्षाकर्मियों के बच्चों को भी छूट मिलेगी। सभी पुलिसकर्मियों के बच्चों को छूट को कोर्ट ने गलत माना। अब फिजिकल टेस्ट के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Exit mobile version