DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ब्रेकिंग बांकीमोंगरा – सब स्टेशन दो नंबर के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव खुन से लथपथ मिला,, बाकी पुलिस पहुंची घटनास्थल

संवाददाता साबीर अंसारी

बाकी मोगरा:– कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सब स्टेशन के सामने खुले मैदान में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी।

अज्ञात व्यक्ति का खुन से लथपथ शव मिलने की सूचना पर बांकीमोंगरा थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर आनन फानन में पहुंच जांच कर रहे हैं , साथ ही फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को भी सुचना दे दी गई है । मृतक का शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला हत्या का हो सकता है, फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की बड़ी मात्रा में भीड़ लगीं हुई है, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, पुलिस प्रशासन जांच कर रही है ।

Exit mobile version