DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ब्रेकिंग – कोरबा पैसेंजर मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर, बड़ी संख्या में यात्रियों की घायल होने की आशंका…. देखे वीडियो

संवाददाता साबीर अंसारी

बिलासपुर गतौरा:–आज मंगलवार को जिला बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई।

जानकारी अनुसार बहुत यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

https://divyaakash.com/wp-content/uploads/2025/11/1000696777.mp4

एक मासूम को भी रेस्क्यू टिम द्वारा सुरक्षित बाहर सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम अब तक बहुत सारे यात्रियों को सुरक्षित निकाल चुके है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

https://divyaakash.com/wp-content/uploads/2025/11/1000696892.mp4

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ियों से नीचे उतारा जा रहा। रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेज दिया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए बिलासपुर से रवाना हो चुकी। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप कर दिया गया है। इस रूट में आने वाली सारी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।

https://divyaakash.com/wp-content/uploads/2025/11/1000696894.mp4

हादसे में 20 से 25 लोग घायल तखतपुर के यात्री देवकुमार धुरी ने बताया कि कोटमीसुनार से बिलासपुर जाने के लिए आ रहे थे इसी बीच अचानक से ट्रेन में धक्का लगा। बाहर झांककर देखा तो पता चला कि दूसरे ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। इस दौरान आनन-फानन में अपने सामान लेकर हम लोग नीचे कूद गए। फंसे लोगों को बाहर निकलने में मदद की। रेलवे के अधिकारी पहुंच रहे हैं। हम अपने घर जाने के लिए अब दूसरी व्यवस्था देख रहे हैं। हादसे में लगभग 20 से 25 लोग घायल हुए होंगे हैं।

Exit mobile version