DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ब्रेकिंग : बाँकी मोंगरा – इंद्रानगर में दो मोटर सायकल वाहन के आपस में जबरजस्त भिड़ंत, 5 युवक घायल….देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत इन्दिरा नगर में दो बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत। दोनों बाइक में सवार 5 युवक बुरी तरह घायल हो गए।

घटना है आज दोपहर 12 बजे, इंदिरा मुख्य मार्ग का, जहां दो बाइक में आमने सामने जबरजस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गए और बाइक में सवार युवक दूर जा गिरे और सभी को बुरी तरह चोट लग गई। घटना के बाद बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए 112 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

एक्सीडेंट में घायलों में से 3 युवक को चोट ज्यादा लगने के वजह से हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें 2 युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के दौरान एक बाईक में दो और दुसरे बाईक में 3 लोग सवार थे।

  • बाइक सवार घुड़देवा व जवाली के निवासी बताए जा रहे है।

मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक सीजी-12 बीक्यू- 4042 व सीजी-12 ऐआर- 4732

Exit mobile version