DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

BREAKING महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला, जलकर खाक

मुम्बई। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई है।

पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के सोर्सेस के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। रिपोर्ट के अनुसार उस समय विजिबिलिटी करीब 2 हजार मीटर थी।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था।

प्लेन क्रैश के बाद की 6 तस्वीरें…

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने के बाद विमान के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे थे। इसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई।

बारामती एयरपोर्ट पर हादसे के बाद जलते हुए विमान की तस्वीर, इसमें बायीं तरफ एक शव दिखाई दे रहा है।

बारामती एयरपोर्ट पर हादसे के बाद जलते हुए विमान की तस्वीर, इसमें बायीं तरफ एक शव दिखाई दे रहा है।

क्रैश के बाद विमान आग का गोला बन गया था, इसलिए राहत कर्मियों को शव बाहर निकालने में परेशानी हुई।

पुलिसकर्मियों ने हादसे में मारे गए लोगों के शव एंबुलेंस से बारामती जिला अस्पताल भेजे।

प्लेन क्रैश के बाद उसका इंजन दूर जाकर गिरा।

Exit mobile version