संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– जिले कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत बल्गी से पिकअप स्वराज माजदा वाहन में भरा रेलवे ट्रैक जप्त किया।
- बाँकी पुलिस ने पेट्रोलिंग (रात्रि गश्त) के दौरान पकड़ा वाहन
जानकारी अनुसार कल दिनांक 28/11 की रात पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए बल्गी पहुंची जहा सड़क के किनारे एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 ए जेड 4376 में भारी मात्रा में रेलवे ट्रैक के बहुत सारे टुकड़े लोड कर खड़ी थी, पुलिस वाहन को आता देख सभी पिकअप का चालक और सभी चोर मौके से भाग निकले जिसके बाद पिकअप वाहन को चेक किया गया जिसमें रेलवे ट्रैक के टुकड़े, गैस कटर, सिलेंडर और कटिंग उपकरण बरामद देख गया, जिसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस ने वाहन को जप्त कर बाँकी थाना ले आई।

जानकारी के अनुसार चोर गिरोह सुनसान इलाकों में रेलवे लाइन को काटकर बड़े कबाड़ दुकान में मोटी कीमत पर बेचने की फिराक में था, पर नाकाम रहा।
जप्त वाहन स्वामी बिलासपुर का बताया जा रहा।
सोचने वाली बात ये है कि भारी मात्रा में रेलवे ट्रैक काटे गए जिसे कबाड़ व्यवसाई को बेचा जाता, इससे यह समझ आ जाता है कि आस पास क्षेत्र में कबाड़ खरीद और बिक्री का बड़ा कालाबाजारी धड़ल्ले से चलाया जा रहा है और क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों को भनक तक नहीं है।
सुरक्षा व्यवस्था दृष्टि से रेलवे की निगरानी की भी पोल साफ साफ समझ सकते है कि किस तरह से निगरानी की जा रही होगी, जो चोर गिरोह के द्वारा सरकारी संपत्ति को आराम से काट कर भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है साथ ही इसे बेच कर बड़ा मुनाफा कमाया जा रहा है।
फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस मौके से मिले समान समेत पिकअप वाहन को जप्त कर चोरों की तलाश कर रही है।
