DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

यूपी में पुल-सड़कें डूबीं:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की जान गई, केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी

नई दिल्ली, एजेंसी। यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में छोटे पुलों के ऊपर से नदियों का पानी बह रहा है। सड़कें भी पानी में डूब गई हैं। आज सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। वहीं, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसों में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य में आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रही है। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण प्रशासन ने सुबह 9 बजे तक यात्रा रोक दी थी। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। सुबह 9 बजे के बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई।

इधर दो दिन की देरी से मानसून राजस्थान से विदा होने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की सामान्य विदाई तारीख 17 सितंबर है, लेकिन इस बार 19 सितंबर विदाई शुरू हुई। अगले 3-4 दिनों में पंजाब और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो जाएगा। मानसून की वापसी का मतलब इन इलाकों में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में तेज बारिश के बाद उफनते नाले में एक कार बह गई, जिसमें सवार 7 लोगों की जान चली गई।

ओडिशा के भुवनेश्वर में शनिवार रात तेज बारिश हुई। इसके कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बन गई।

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार दोपहर तेज बारिश हुई। राज्य के 15 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार दोपहर तेज बारिश हुई। राज्य के 15 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को तेज बारिश हुई। राज्य में 2 दिन बाद मानसून की विदाई की संभावना जताई गई है।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार से ही बारिश का दौर जारी है। यहां अगले 3 दिन बहुत ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है।

हरियाणा: मानसून कमजोर, दिन में बढ़ेगी गर्मी; सुबह-शाम हल्की ठंड के आसार

नारनौल में रविवार सुबह आसमान साफ रहा।

हरियाणा में मानसून की सक्रियता अब कम होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। 20 सितंबर को प्रदेश में किसी तरह की मौसम चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से नमी कम होने के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।

बिहार: आज बारिश का अलर्ट नहीं, 22 सितंबर से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

बिहार में मानसून अब कमजोर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 22 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

छत्तीसगढ़: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 4 की जान गई

बलौदा CHC में रखे गए बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के शव।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी है। वहीं शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए।

राजस्थान: 2 दिन की देरी से मानसून की विदाई शुरू, अब तक 22% कम बारिश

राजस्थान में शनिवार से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया। सामान्य तारीख से 2 दिन की देरी से बीकानेर के खाजूवाला, फलोदी और जैसलमेर के बॉर्डर एरिया से मानसून पीछे हटना शुरू हुआ। वहीं, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को 7 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार राजस्थान में मानसून कमजोर रहा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश दर्ज हुई है।

UP: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, गोंडा के 10 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में, 5% कम बारिश

कानपुर में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

उत्तर प्रदेश में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ, कानपुर, बरेली, बहराइच और झांसी समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। कानपुर में दोपहर 2 बजे अचानक अंधेरा छा गया, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर लगभग थम जाएगा और मौसम साफ रहने की संभावना है।

MP: भोपाल में दो डैम के गेट खुले, ब्यावरा में बाढ़ जैसे हालात; राज्य में फिर तेज बारिश के आसार

शनिवार को डिंडौरी, ब्यावरा समेत कई जगह बारिश हुई। भोपाल में कलियासोत डैम के गेट खोले गए।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आखिरी दौर में मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो सकता है। अगले 4 दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भोपाल समेत आसपास के इलाकों में बारिश के बाद भदभदा का एक और कलियासोत डैम के दो गेट खोल दिए गए। ब्यावरा में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। अजनार नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

21 सितंबर

  • आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां तेज तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है।
  • मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, कर्नाटक और केरलम में बारिश का यलो अलर्ट है।

22 सितंबर

  • ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
  • बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का यलो अलर्ट है।
  • बिहार में भी आंधी-तूफान के साथ कुल जिलों में बारिश की संभावना है।

Exit mobile version