जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भाई ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया। सारंगढ़ के रहने वाले राहुल चौहान (27) का शिवरीनारायण की रहने वाली लड़की से अफेयर था। वैलेनटाइन वीक पर 11 फरवरी को वह मेला घूमने के बहाने लड़की से मिलने पहुंच गया। भाई को यह बात अच्छी नहीं लगी। भाई दोनों के फोन पर बात करने से भी नाराज रहता था।
लड़की से मिलने के बाद राहुल मेला घूमने चला गया था। लौटते समय शाम 6 बजे भाई और उसके 5 दोस्तों ने मिलकर उसे घेर लिया और मारपीट कर दी। आरोपियों में भाई समेत 4 नाबालिग शामिल है। सभी के पास छोटे छोटे चाकू थे। किसी ने राहुल के पेट पर चाकू गोदा, तो किसी ने चेहरे और हाथ पर चाकू से वार किया। मारपीट में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लाश पास के ही तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल चौहान की लाश तालाब में मिली थी। शरीर में कई जगहों पर चाकू गोदने के निशान थे।
मृतक के हाथ में टैटू के ये निशान मिले।
घटना के 2 घंटे बाद शव बरामद
दरअसल, घटना के 2 घंटे बाद ही उसी रात ग्राम धरदेई के पुरेना तालाब में राहुल का शव मिला था। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
घूमने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था
जांच में युवक की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा निवासी राहुल चौहान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि राहुल अपने एक दोस्त के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था।
मृतक का दोस्त डर से भाग निकला था
मृतक का दोस्त जो मारपीट के दौरान भाग निकला था। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि 6 लड़कों ने घेरा था। डर से वह भाग निकला।
नाबालिग भाई ने पूछताछ में स्वीकारा जुर्म
इधर, दोस्त के बताए अनुसार पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने 5 और आरोपियों को पकड़ा। सभी अपना जुर्म कबूला।
आरोपियों को भेजा जेल
इस मामले में पुलिस ने 2 बालिग कोमल कर्ष (23) और राजवीर अनंत (19) को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जबकि 4 नाबालिग को बाल संक्षेप्रण गृह भेजा गया है।
बदमाश प्रवृत्ति के थे सभी दोस्त
इस मामले में शिवरीनारायण थाना पुलिस का कहना है कि हत्या के मामला में 2 बालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या का मास्टरमाइंड नाबालिग भाई है। बाकी अन्य दोस्त भी बदमाश प्रवृत्ति के थे। वे अपने साथ हमेशा चाकू रखकर घूमते थे।
