DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जिंदा जला BSP कर्मी…GM, शिफ्ट-इंचार्ज-ठेकेदार अरेस्ट:भिलाई स्टील प्लांट में कूलिंग पाइप बदलने के दौरान लगी थी आग, जांच में सुरक्षा में मिली खामियां

दुर्ग-भिलाई। भिलाई भट्टी पुलिस ने ढाई साल पहले भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में हुए हादसे के सिलसिले में BSP के दो अधिकारियों और एक कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार किया है। इनमें SMS-02 के चीफ जनरल मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज मैकेनिक और मारुति कंस्ट्रक्शन कंपनी का कॉन्ट्रैक्टर शामिल हैं।

मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस स्टेशन इंचार्ज राजेश साहू ने बताया कि 25 अप्रैल 2023 को BSP के SMS-2 कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर 6 में इक्विपमेंट कूलिंग पाइपलाइन को बदलने का काम चल रहा था। जब पाइप को शिफ्ट किया जा रहा था।

इस दौरान ज्वलनशील पदार्थ में अचानक आग लग गई। हादसे में साइट पर काम कर रहे चार कॉन्ट्रैक्ट वर्कर राजू टांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह और रंजीत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रंजीत सिंह की मौत हो गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में ढाई साल पहले हादसा हुआ था।

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में ढाई साल पहले हादसा हुआ था।

सामने आई थी प्रबंधन की लापरवाही

घटना के बाद भिलाई भट्टी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि यह हादसा लापरवाही और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की अनदेखी की वजह से हुआ था। BSP फैक्ट्री मैनेजमेंट और कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी ज़रूरी सेफ्टी उपाय पक्का करने में नाकाम रही थी। काम लापरवाही से किया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने इन तीन आरोपियों को किया है गिरफ्तार।

इनकी हुई गिरफ्तारी

मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार (57), निवासी विद्या विहार, थाना सुपेला को गिरफ्तार किया है।

बीएसपी एसएमएस-02 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांता कुमार घोषाल (56) निवासी क्वार्टर नंबर बीकेडी-21

सेक्टर-09 शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा (30), निवासी सेक्टर-08

Exit mobile version