DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

7 दिन में बंपर कमाई! इस कॉइन ने दिया 3600% रिटर्न, निवेशकों पर पैसों की बारिश!

मुंबई, एजेंसी। वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर RaveDAO ने निवेशकों को चौंकाते हुए रिकॉर्डतोड़ रिटर्न दिया है। इसने एक हफ्ते में 3600% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

बाजार में कमजोरी, मार्केट कैप में गिरावट

पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन समेत कई बड़ी क्रिप्टो में गिरावट आई है। सोमवार को वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 1% गिरकर 2.41 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक तनाव का असर साफ दिखाई दे रहा है।

RaveDAO का ताबड़तोड़ प्रदर्शन

गिरते बाजार के बीच RaveDAO ने जबरदस्त तेजी दिखाई। सोमवार को एक घंटे में इसमें करीब 17% की तेजी आई। इस तेजी के साथ यह 9.22 डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

पिछले 24 घंटे में इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 24 घंटे में इसमें करीब 228 फीसदी का उछाल आया है यानी इसने निवेशकों के एक लाख रुपए को 24 घंटे में 3 लाख रुपए से ज्यादा में बदल दिया है।
 
7 दिन में इसका रिटर्न 3600 फीसदी से ज्यादा रहा है यानी इसने एक हफ्ते में एक लाख रुपए की रकम को बढ़ाकर 37 लाख रुपए से ज्यादा कर दिया है।

बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट

वहीं प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में दबाव बना रहा:

  • Bitcoin करीब 1.5% गिरकर 70,630 डॉलर पर
  • Ethereum 1.7% गिरकर 2,181 डॉलर पर
  • XRP और Solana में लगभग 0.5% गिरावट
  • Cardano 1% से ज्यादा टूटा
  • Pi Network भी 1.54% गिरा

Exit mobile version