कोरबा। आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज की केंद्रीय समिति का शपथ ग्रहण आज 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे ग्रामपंचायत कनकी के राजवाड़े भवन में होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन को आमंत्रित किया गया है। हाल ही में केंद्रीय समिति का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कृपासिंधु राजवाड़े अध्यक्ष एवं शैलेंद्र राजवाड़े सचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष कृपासिंधु ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें 7 उपाध्यक्ष, दीपक कुमार राजवाड़े कोषाध्यक्ष, गिरधारी संगठन सचिव, जीवन लाल पर्वक्ता, नूतन युवा संगठन प्रमुख बनाये गये हैं। कृपासिंधु राजवाड़े ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। इसके पूर्व शहरी इकाई के सदस्यों एवं महिला मंडल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृपासिंधु एवं सचिव शैलेंद्र का भव्य स्वागत कुआंभट्ठा स्थित राजवाड़े भवन में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

