DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

टैक्स वसूली के लिए वार्डों में लगाया जाएगा शिविर, डिमांड नोट भी भेजेंगे

कोरबा । नगर निगम अब टैक्स वसूली के लिए वार्डों में शिविर लगाएगा। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शनिवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए करदाताओं को डिमांड नोट भेजने भी कहा है।

निगम आयुक्त ने कहा कि बकायादारों से भी राशि की वसूली के लिए लगातार संपर्क करें। उन्होंने वर्तमान और बकाया टैक्स की जानकारी ली। राजस्व अधिकारियों से कहा कि टैक्स से ही विकास कार्य और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होता है। इसके लिए ध्यान देने की जरूरत है। वार्डों में शिविर लगाने तिथि बनाकर कार्ययोजना बनाएं। उस दिन वार्ड में सभी उपस्थित भी रहें। निगम आयुक्त ने लोगों से कहा है कि जो भी टैक्स बकाया है और वर्तमान वर्ष का टैक्स जमा कराएं, ताकि विकास कार्य निरंतर हो सके। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक सहायक राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।

Exit mobile version