कोरबा। कोरबा जिले में एक कार सवार ने 5 लोगों को रौंद दिया, इनमें 2 की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना 3 जुलाई की रात बुधवारी चौक में हुई। 19 साल का युवक नशे में कार चला रहा था, उसने स्पीड में बाइक सवार को करीब 150 मीटर तक घसीटा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
हादसे का CCTV भी सामने आया है। आरोपी ने पहले आईटीआई चौक में 2 लोगों को टक्कर मारी, फिर एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद चौक पर ही दूसरे बाइक सवार को रौंदते हुए रुका। बताया जा रहा है ड्राइवर का एक हाथ फ्रैक्चर है।
हादसे में बाइक कार के सामने पूरी तरह घुस चुका था।
घटना के बाद गुस्साई भीड़ आरोपी को मारने के लिए हंगामा कर रही थी।
2 की मौत, 3 घायल
नशे में धुत कार ड्राइवर राहुल यादव ने स्विफ्ट कार (CG12 BE2806) से पहले आईटीआई चौक के पास एक टीवीएस चैम्प और यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इस टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद राहुल ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। फिर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। उसने बाइक को करीब 100-150 मीटर तक घसीटा। हादसे में 3 बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतक- मोहम्मद इसराइल और लाल साहनी शामिल है।
2 की मौत, 2 गंभीर, इलाज जारी
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी कि, हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, बाकी 3 को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, बाकी 2 की हालत अभी भी गंभीर है।
मृतकों के नाम
- पथरीपारा के रहने वाले मोहम्मद इसराइल (75 साल)
- आईटीआई के रहने वाले छोटे लाल साहनी (21 साल)
हिरासत में आरोपी
पुलिस ने आरोपी राहुल यादव को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पिता बिजली विभाग में इलेक्ट्रीशियन है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल के हाथ में पहले से फ्रैक्चर था, फिर भी वह नशे में गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद गुस्साई भीड़ आरोपी ड्राइवर राहुल यादव (19 साल) को मारने के लिए उठ गई थी।
आरोपी ड्राइवर राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
