DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

फ्लोरा मैक्स में करोड़ों की ठगी का मामला: 4 मामले और दर्ज


फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा, राधिका कैवर्त मुड़ापार के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
एचडीएफसी बंैक एवं संतोषी साहू के खिलाफ भी मामला दर्ज
कोरबा। फ्लोरा मैक्स से पीडि़त महिलाओं का अनशन जारी है, वहीं पुलिस द्वारा लगातार इस मामले में छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है और ठगी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है। कल 24 घंटे के भीतर 7 मामले दर्ज किये गए थे और कई माइक्रो फाइनेंस बैंक को सील किया गया था। आज कटघोरा स्थित फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक के प्रबंधक एवं मुड़ापार कोरबा निवासी राधिका कैवर्त के खिलाफ कोतवाली में अपराध क्रमांक 34/225 धारा 318(4), 61 (1)(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

इसी तरह श्रीमती पति मान सिंह सेंद्राम निवासी बांधाखार लेपरा थाना बांगों की शिकायत पर एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी व प्रबंधक तथा संतोषी साहू सेमीपाल थाना उरगा के खिलाफ इसी धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में बीएनएस का आरोपी एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी लखन निषाद है। इस मामले में कोतवाली में अपराध क्रमांक 35/2025 दर्ज किया गया है।

Exit mobile version