DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CBI ने रायपुर के अफसर के खिलाफ दर्ज किया केस:पत्नी-बेटे के नाम 3 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बनाई, ऑडिट डिपार्टमेंट में थी पोस्टिंग

रायपुर, एजेंसी।

AI द्वारा तैयार एक सांकेतिक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

AI द्वारा तैयार एक सांकेतिक तस्वीर।

CBI ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक अधिकारी पर केस दर्ज किया है। आरोपी रायपुर में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी रहा है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक तौर पर CBI की ओर से कहा गया है कि आरोपी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग, प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) के कार्यालय, रायपुर में काम कर रहा था।

CBI ने भ्रष्ट अफसर का नाम उजागर नहीं किया है। केस की जानकारी देते हुए CBI सूत्रों ने बताया कि अफसर, भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त रहा है। अफसर 01.01.2013 से 31.03.2025 तक पोस्टेड रहा।

इस बीच उसने अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 298 रुपए कि प्रॉपर्टी बनाई, इसमें गहने, गाड़ियां, प्लॉट शामिल हैं। CBI ने रायपुर में तीन जगहों पर आरोपी से जुड़े सबूत जुटाने जांच की है। उसके घर और ऑफिस की जांच भी की गई है।

जानिए कैसे बना करोड़पति

ऑडिट डिपार्टमेंट होने की वजह से अफसर को कई तरह की आर्थिक गड़बड़ियों की जानकारी पता लग जाती थी। जानकारी के मुताबिक इन्हें उजागर न करने के एवज में उसने दूसरे अफसरों से ये रुपए कमाए हैं। CBI रुपयों के लेन-देन से जुड़े सभी लोगों से इस केस में पूछताछ के बाद और अहम खुलासे करेगी।

Exit mobile version