DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CBSE 12वीं रिजल्ट, रायपुर रीजन के 81% स्टूडेंट्स पास:देशभर में 18वें पोजीशन पर, पिछली बार के मुकाबले 4.32% गिरा परफॉर्मेंस

रायपुर, एजेंसी। CBSE 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ के 34 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 28 हजार पास हुए। कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में 80.88 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं। देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत है।

इस साल रायपुर रीजन के 80.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। नेशनल में रायपुर रीजन 18वें पोजीशन पर रहा। पिछली बार की तुलना में रायपुर रीजन का प्रदर्शन 4.32 प्रतिशत तक गिरा है। प्रदेश के कुल 506 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। 166 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।

कैसे चेक करे रिजल्ट

कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अगर स्टूडेट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है।

मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं होगी

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

देशभर में रायपुर रीजन 18वें पोजीशन पर रहा।

फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

Exit mobile version