कोरबा/मड़वारानी । सत्र 2024-25 में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आस पास के पूरे क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने परिजनों एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा बारहवीं से छात्रा कु.मोही सुल्तानिया ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्र प्रियांश कुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान एवं छात्र आर्यन महोबिया ने 89.8 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचते हुये क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, वहीं कक्षा 10वीं से छात्रा कु.हिमांशी कंवर ने 81.6 प्रतिशत अंक से प्रथम स्थान, छात्र राहुल निर्मलकर ने 81.2 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान एवं छात्रा रागिनी कंवर ने 80.8 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त कर नाम रौशन किया है।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश साहू ने बताया कि इस सत्र 12वीं के छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है, वहीं कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। इस पर विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यालय का उद्देश्य सभी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उन्नत शिक्षा प्रदान करना हमारा उद्देश्य है ताकि एक बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सभी बच्चे समाज को एक नयी धारा से जोड़ते हुये राष्ट्र विकास में अपना योगदान दें। साथ ही बच्चों कि इस सफलता के पीछे उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुये बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में और कड़ी मेहनत करें और राष्ट्रीय स्तर पर रैंक लाकर जिले का नाम रोशन करें।
