DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रसोइयों संग मनाया दीप मिलन, साड़ी व मिठाई बांटी

जांजगीर। मध्याह्न भोजन रसोइया संघ ने तिलई के मनका दाई मंदिर प्रांगण में दीपावली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर समाजसेवी गीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी रसोइया बहनों को साड़ी और मिठाई के पैकेट बांटी।

रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी कौशिक, कृष्णा कंवर, शांति देवी व अंजली खरे ने संयुक्त रूप से गीता देवी सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा िक पहली बार किसी ने हमारे कार्य, हमारी सेवा और हमारी पूजा को सच्चे अर्थों में पहचान कर सम्मानित किया है। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन और सामूहिक दीप आरती का आयोजन किया गया। मौके पर समाजसेवी ज्योत्सना, शीला व अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गीता सिंह के इस स्नेहपूर्ण कार्य की प्रशंसा की और कहा कि उनका यह कदम समाज में सेवा भावना और सम्मान की एक नई मिसाल है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज के साथ दीप मिलन समारोह का समापन हुआ।

Exit mobile version