नई दिल्ली/पटना,एजेंसी। बिहार में एनडीए की जीत का जश्न दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने जंगलराज के खिलाफ विकास चुना। इससे पहले शाम 6 बजकर 51 मिनट पर पीएम भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। इस दौरान सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया।
बिहार में NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।
NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM और RLM की मिलाकर 9 सीटों हैं।
बिहार में NDA की जीत पर पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा…
NDA ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।
इसी साल 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उसके पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

बिहार में NDA को बढ़त, भाजपा-RJD का जश्न शुरू, 3 तस्वीरें…
पटना में भाजपा के प्रदेश चुनाव कार्यालय के बाहर जश्न मनाते कार्यकर्ता।
तस्वीर पटना की है। यहां पर भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया।
पटना में NDA प्रत्याशी अनंत सिंह के आवास पर उनके समर्थकों के लिए भोज आयोजित किया गया।
मोदी ने मंच से छठी मईया का जयकारे लगाए
पीएम मोदी ने मंच से सबसे पहले छठी मईया का जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये प्रचंड जीत, अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया।
नड्डा ने कहा- बिहार की महिलाओं को विशेष धन्यवाद
जेपी नड्डा ने कहा-“भारत की जनता ने स्पष्ट रूप से मान लिया है कि भारत को विकास के साथ जोड़कर चलना है। इसलिए जब जब चुनाव हो रहे हैं, तो जनता बीजेपी को वोट दे रही है। बिहार के नतीजों में भी यही जनता ने बताया है। सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट मिला है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला। महागठबंधन समाज को बांटने की राजनीति कर ही थी। तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी। बिहार को बिहारियों के सहारे नहीं चलाना चाहते थे, घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। बिहार की जनता राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ी है। उन्हें ही आगे बढ़ाएगी।
बिहार की महिलाओं को विशेष धन्यवाद। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया की नीतीष के सुशासन पर मुहर लगाई है। महागठबंधन ने कदम कदम पर बिहार के मतदाताओं का अपमान किया। मोदी जी का विरोध करते करते छठी मईया का अपमान करने में पीछे नहीं हटे। हमारे प्रवासी भाइयों का अपमान किया। पीएम की दिवंगत माता का अपमान किया। उन्हें अपशब्द कहे।
नड्डा ने कहा- जनता ने तय मोदी पर अटूट विश्वास जताएंगे
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- हमें जब 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो बीजेपी की कुछ सीटें कम हो गईं। ये घटना भारत की जनता को नागवार गुजरी। जनता को विश्वास नहीं रहा कि ये सीटें कैसे कम हो गईं। यही कसक, पीड़ा हुई, इसके बाद भारत की जनता ने तय किया कि अब से जो भी चुनाव होंगे उसमें पीएम मोदी के लिए अटूट विश्वास जताएंगे।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- बिहार की जीत सुनामी है
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पर देश के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि स्वागत के साथ-साथ बिहार की जनता ने हो प्रंचड जनादेश दिया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से बिहार की जनता का अभिवादन करता हूं। यह जीत जीत नहीं सुनामी है।
पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे, गमछा लहराकर अभिवादन किया
पीएम मोदी शाम 6 बजकर 52 मिनट पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां वे कुछ देर में स्पीच देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया।
