DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

30 करोड़ की मिली थी मंजूरी, केंद्र का नोटिस:प्रदेश से ऑल इंडिया ट्राइबल स्पोर्ट्स की छिन गई मेजबानी

Divya Akash

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ से ऑल इंडिया ट्राइबल स्पोर्ट्स मीट की मेजबानी छीन ली गई है। केंद्र की ओर से हर साल एकलव्य स्पोर्ट्स मीट कराया जाता है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ में यह कार्यक्रम 14 से 20 दिसंबर तक संभावित था, जिसकी मंजूरी के लिए 19 सितंबर को पत्र भेजा गया। लेकिन 6 दिसंबर को केंद्र सरकार ने टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली।

दरअसल, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति ने अधिकृत रूप से खेल स्पर्धा रद्द करने का आदेश जारी किया है। राज्य ने केंद्रीय समिति के समक्ष कम समय का हवाला देते हुए इस आयोजन की मेजबानी करने पर अपनी असमर्थता जताई, जिसके आधार पर स्पोर्ट्स मीट रद्द कर दी गई।

जानकारों ने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार ने 30 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया। इसमें 22 अलग-अलग खेलों के मुकाबले होने थे।

Exit mobile version