DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

केन्द्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का चुनाव 20 अक्टूबर को

Divya Akash


कोरबा/बिरदा। केन्द्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का सांगठनिक चुनाव 20 अक्टूबर रविवार को प्रात: 09 बजे से ग्राम बिरदा में होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र राजवाड़े एवं उनके सहयोगी चुनाव संपन्न करायेंगे। मतदाता प्रात: 09 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुछ दिन पूर्व ही चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया था। अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों के बीच संघर्ष होगा। शहरी इकाई के अध्यक्ष कृपासिंधू राजवाड़े, ललित मोहन राजवाड़े एवं ईश्वरचंद राजवाड़े के बीच त्रिकोणी संघर्ष है। पहले सर्वानुमति की कोशिश की गई लेकिन मतदान की नौबत आने पर कल बिरदा में चुनाव संपन्न होगा और मतदान के बाद मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इस चुनाव में एकतरफा जीत की संभावना जतायी जा रही है।

Exit mobile version