DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CEO बोली- जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति ने दी धमकी:मनेंद्रगढ़ में बैठक के दौरान अभद्रता का आरोप; कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विवादों हुआ है। बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता के पति आनंद गुप्ता ने शासकीय कार्य में बाधा डाली। सीईओ वैशाली सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया गया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

अमृत सदन सभागार में आयोजित बैठक में 23 विभागों के अधिकारी, सांसद-विधायक प्रतिनिधि और जनपद सदस्य मौजूद थे। बैठक शुरू होते ही उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, उनके पति और कुछ महिला सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनके पति बैठक में नहीं रहेंगे तो वे भी शामिल नहीं होंगी।

सीईओ ने जब नियमों का हवाला देकर बताया कि गैर-सदस्य बैठक में नहीं रह सकते, तब उपाध्यक्ष और उनके पति ने बहस शुरू कर दी। आनंद गुप्ता ने सीईओ को धमकी दी कि भविष्य में उनकी मौजूदगी के बिना कोई बैठक नहीं होगी। साथ ही उन्हें पद से हटवाने की धमकी भी दी। सीईओ ने सुरक्षा की मांग की है।

सीईओ वैशाली सिंह ने मांगी सुरक्षा

सीईओ वैशाली सिंह ने मांगी सुरक्षा

कलेक्टर को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विभाग की जानकारियों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ जनपद निधि की जानकारी चाहिए। सीईओ वैशाली सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की है।

उन्होंने कार्यालय और निवास स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 186 के तहत कार्रवाई योग्य बताया गया है।

बता दें कि मनेंद्रगढ़ जनपद सभा में महिला प्रतिनिधियों ने पतियों को बैठक में शामिल करने की जिद की थी। इसको लेकर विवाद भी था, सदस्यों ने मांग पूरी नहीं होने पर बैठक बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद बैठक में पतियों को शामिल किया गया। और फिर पतियों पर अभद्रता के आरोप लगें।

Exit mobile version