DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़…5 नक्सली ढेर:एक जवान की जांघ से आर-पार हुई गोली, एक के सिर पर लगी चोट; रायपुर एयरलिफ्ट किए गए

जगदलपुर, एजेंसी । छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 2 महिला और 3 पुरूष हैं। सभी के शव और ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।

वहीं दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, एक जवान की जांघ से गोली आर-पार हो गई है। वहीं दूसरे के सिर पर चोट लगी है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

कांकेर SP आईके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बस्तर के लगभग सभी जिलों के DRG जवान और महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज ने नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय को घेरने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है।

दोनों घायल जवानों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायल DRG ( डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों के नाम

1. खिलेश्वर गावड़े

2. हीरामन यादव

खिलेश्वर गावड़े के हाथ और सिर पर चोट के निशान हैं। हीरामन यादव के दोनों पैर पर जख्म हैं।

सुबह 6 बजे से रुक-रुककर फायरिंग हुई नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG, STF, BSF की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था। सुबह 8 बजे से यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। कई घंटे रुक-रुककर फायरिंग हुई। वहीं नक्सली इस इलाके से महाराष्ट्र की ओर भाग न जाएं इसके लिए कांकेर जिले से लगे गढ़चिरौली इलाके में सी-60 कमांडो को तैनात किया गया था।

घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद फोर्स को रवाना किया गया था। शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगल में दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Exit mobile version