DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CG Municipal Reservation: 27 दिसंबर को नगर अध्यक्ष और महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया.. प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने दी ये अहम जानकारी..

27 दिसंबर यानी शुक्रवार को नगर पंचायत, नगरपालिका के अध्यक्षों और निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में इसी महीने के 27 दिसंबर यानी शुक्रवार को नगर पंचायत, नगरपालिका के अध्यक्षों और निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गौरतलब है कि, प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। सरकार ने आरक्षण प्रक्रिया करने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये प्रक्रिया तीन दिन 28, 29 और 30 दिसंबर को होगी। इससे पहले सरकार ने इस रोक लगा दी थी, लेकिन अब पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग ने आरक्षण प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी कलेक्टर्स को पत्र जारी किया है।

पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 23 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद की कार्रवाई के लिए सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 28 से 29 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के आरक्षण के लिए अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 30 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version