DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CGMSC घोटाला…शशांक चोपड़ा 8 दिनों के ED रिमांड पर:रायपुर के स्पेशल कोर्ट में किया गया था पेश, वित्तीय लेनदेन की होगी जांच

रायपुर,एजेंसी। CGMSC घोटाले के मुख्य आरोपी और मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चौपड़ा से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पूछताछ की। इसके बाद उन्हें रायपुर के विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 23 जनवरी तक ED के रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, शशांक चौपड़ा CGMSC घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है। इस मामले में ED वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पूछताछ की। शशांक चौपड़ा को कोर्ट में पेश कर 23 जनवरी तक रिमांड मांगी। जिस पर कोर्ट ने सहमति जताई।

वहीं, अब ED के अधिकारी शशांक चोपड़ा से घोटाले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों की पूछताछ करेगी। इस दौरान ईडी घोटाले में शामिल अन्य आंकड़ों, वित्तीय लेनदेन और मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालन के तरीकों की भी जांच की जाएगी।

इन अफसरों पर मोक्षित कॉर्पोरेशन पर संरक्षण देने का आरोप लगा है।

पूछताछ के बाद जांच का दायरा बढ़ाएगी ED

शशांक चौपड़ा को ईडी रिमांड पर लेकर आरोपों से जुड़े विस्तृत बयान भी दर्ज करेगी। ईडी अधिकारियों का कहना है कि शशांक से पूछताछ के बाद घोटाले में अन्य सहयोगियों और फाइनेंशियल चैनलों की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक है चोपड़ा

कारोबारी शशांक चोपड़ा मोक्षित कार्पोरेशन का संचालक है। चोपड़ा पर दवा-मशीन सप्लाई करके घोटाले करने का आरोप है। उनके खिलाफ अलग-अलग आर्थिक अपराधों की जांच जारी है।

मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा जेल में है।

मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा जेल में है।

क्या है CGMSC घोटाला

छत्तीसगढ़ CGMSC घोटाले में अधिकारियों और कारोबारियों ने सरकार को 411 करोड़ रुपए का कर्जदार बना दिया।

IAS, IFS समेत अफसरों ने मिलीभगत कर सिर्फ 27 दिनों में 750 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली। इस केस में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा जेल में है।

5 लाख वाली CBS मशीन 17 लाख में खरीदी

CGMSC के अधिकारी, मोक्षित कार्पोरेशन, रिकॉर्ड्स एवं मेडिकेयर सिस्टम, श्री शारदा इंडस्ट्रीज और सीबी कार्पोरेशन ने 8 रुपए में मिलने वाला EDTA ट्यूब 2,352 रुपए और 5 लाख वाली CBS मशीन 17 लाख में खरीदी। मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन ने 300 करोड़ रुपए के रीजेंट भी खरीदा।

Exit mobile version