DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CGPSC गड़बड़ी : ​​​​​​पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी गिरफ्तार:बजरंग पावर के डायरेक्टर को भी CBI ने पकड़ा; 2019 से 2022 तक की भर्तियों पर विवाद

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व प्रमुख IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर की एक सुरक्षित जगह पर ले जाकर सोनवानी से पूछताछ की खबर है। सोनवानी पर CGPSC की भर्ती में गड़बड़ी का आरोप है। इसके अलावा बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है।

आरोप यह है कि, पैसे लेकर कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों पर सिलेक्ट किया गया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टामन के अलावा आने वाले दिनों में CBI कुछ और अफसरों को भी अरेस्ट कर सकती है।

बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड का डायरेक्टर भी गिरफ्तार

CBI की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस मामले में सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के साथ बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया है।CBI की तरफ से कहा गया है की भर्ती घोटाले में इन दोनों की भूमिका रही। चर्चा है कि गोयल ने बड़ी तादाद में रूपयों का लेन-देन अफसरों से किया है। इस मामले में सीबीआई जल्द कई बड़े खुलासे कर सकती है।

CBI ने क्या कहा

डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई पदों के लिए साल 2020 से 2022 के दौरान परीक्षा/साक्षात्कार में कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर सवाल उठे थे। इन्हीं आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। इस केस की जांच जारी है। मामले में CGPSC के चेयरमैन और बजरंग इस्पात के डायरेक्टर से पूछताछ की जाएगी।

CBI की कार्रवाई के बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

CBI की कार्रवाई के बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

ये है विवाद

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।

Exit mobile version