DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

CGPSC घोटाला…टामन के बेटे-भतीजे को 2 दिन की जेल:गोयल के बेटे-बहू समेत 5 आरोपी रिमांड पर, CBI ने 3 दिन पहले किया था गिरफ्तार

रायपुर,एजेंसी। CGPSC घोटाला मामले में 5 आरोपियों को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 5 आरोपियों को 2 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी 2 दिन रायपुर सेंट्रल जेल में रहेंगे। CBI ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग की थी।

आरोपियों में टामन सिंह सोनवानी के बेटे नीतेश सोनवानी, भतीजे साहिल सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार और तत्कालीन एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर शामिल हैं।

CGPSC घोटाला मामले में CBI ने आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया।

CBI ने आरोपियों को किया था गिरफ्तार

रविवार को CBI ने टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया गया था। नितेश का DC पद पर सिलेक्शन हुआ है, उसे 7वीं रैंक मिली थी।

CBI ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया था। CBI को रायपुर कोर्ट से एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड मिली। बचाव पक्ष के वकील गणेश गिरी गोस्वामी ने इसकी जानकारी दी। 2 दिन में ये पांचवी गिरफ्तारी है।

इससे पहले टामन सिंह सोनवानी के बेटे नीतेश सोनवानी और तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने शनिवार को आज (सोमवार) तक दोनों को CBI को रिमांड पर सौंपा था। वहीं टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल पहले से जेल में बंद हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानिए

CGPSC केस में अरेस्ट आरोपी साहिल सोनवानी टामन सोनवानी के भतीजे हैं। इनका DSP के पोस्ट पर सिलेक्शन हुआ है। वहीं शशांक गोयल बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल बेटे और भूमिका कटियार बहू है। दोनों का डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर चयन हुआ है।

Exit mobile version