DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद अधिकारियों की लेंगे बैठक

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंन्द्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली जायेगी। इससे पूर्व अध्यक्ष द्वारा सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट-चर्चा की जायेगी। आयोग के अध्यक्ष द्वारा सायं 4 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में प्रेस वार्ता भी ली जायेगी।

Exit mobile version