DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चैत्र नवरात्रि एक दिन शेष:माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

कोरबा। 19 अप्रैल से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 का आगाज होने जा रहा है। कोरबा जिले की संजीवनी मानी जाने वाली गंगा समान पवित्र हसदेव नदी के पावन घाट में विराजीत अद्भूत शक्ति, समृद्धि प्रदात्रि माँ सर्वमंगला देवी के पुण्य परिसर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को घट स्थापना के साथ 9 दिन तक चलने वाली वासंती नवरात्र प्रारंभ हो जाएगी। अब नवरात्र प्रारंभ होने में 01 दिन शेष है और इसके बाद 19 अप्रैल से माँ सर्वमंगला देवी परिसर में ज्योति कलशों के दिव्य आलोक से परिसर जगमगा उठेगा और ज्योति कलशों के लौ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

इसके पूर्व माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ परिसर में दिख रही है और वे तेल ज्योति कलश एवं घृत कलश प्रज्ज्वलित कराने रसीद कटवा रहे हैं। प्रबंधन ने चैत्र नवरात्रि के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
तैल्य ज्योति कलश के लिए रू. 901 एवं घृत ज्योति कलश के लिए रू. 2100
प्रबंधन द्वारा महंगाई में बेतहाशा वृद्धि होने के बावजूद घृत ज्योति कलश के लिए रू. 2100 ही रखा गया है, जबकि तैल्य ज्योति कलश के लिए मात्र 200 रूपए बढ़ाकर रू. 901 किया गया है। परिसर में लोगों की सुविधा के लिए काऊंटर खोला गया है, जहां पर श्रद्धालु आसानी से मनोकामना ज्योति कलश के लिए रसीद प्राप्त कर रहे हैं।

परिसर में काऊंटर से रसीद प्राप्त करते श्रद्धालु
इस नवरात्रि कई सुख संयोग-नन्हा महाराज

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने बताया कि 19 मार्च से प्रारंभ होने वाली चैत्र नवरात्रि अपने साथ कई अद्भूत संयोग एवं महायोग को लेकर आ रही है। माता आदिशक्ति डोली में सवार होकर आएंगी और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। इस नवरात्रि व्रत, ध्यान एवं पूजन से कई फल की प्राप्ति होगी। 19 मार्च को शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है, जो बेहद शुभकारी है।
19 मार्च को सुबह 06.02 से 08.40 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 09.16 से 10.56 बजे भी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है।

Exit mobile version