संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा:– जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा अंतर्गत ग्राम चाकाबुडा में बीते दिनांक 01 सितंबर को दादा के बरसी कार्यक्रम में मेहमानी आए पोते पर जमीनी विवाद को लेकर जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई।
“प्रार्थी भाद्रपारा कटघोरा का निवासी“
मामला इस प्रकार है कि कल दिनांक 02/09/25 को दोपहर 04 बजे प्रार्थी संजू कुमार मिरी पिता बालक राम उम्र 38 वर्ष निवासी भद्रा पारा कटघोरा ने थाना बाँकी मोगरा उपस्थित हो लिखित शिकायत दर्ज कराई कि मैं अपने परिवार के साथ मेरे स्वर्गीय दादा के निवास चाकाबुडा में बरसी के कार्यक्रम में मेहमानी आया था। रात को 09:30 बजे मेरे रिश्तेदार मेलू और संतोष जो यही चाकाबुडा में निवास करते है उनके द्वारा जमीन के बंटवारा की बात को लेकर विवाद करने लगे, थोड़ी देर में गंदी गंदी गाली गलौज किया जाने लगा और विवाद बढ़ गया और दोनों ने मेरे साथ बहुत मारपीट किया।
उक्त शिकायत पर थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा के निर्देश पर विवेचक नरेंद्र टेकाम ने अपराध क्रमांक 157/2025 पंजीबद्ध कर दोनों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 315(2), 3(5) बी एन एस दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
दोनों पक्षों के बयान व आगे की जांच के बाद लगाए गए धारा में फेर बदल की जा सकती है।
