DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चक्रधर समारोह: कोरबा की नन्हीं कलाकार ईशिता देंगी प्रस्तुति

कोरबा। संगीत एवं नृत्य की समृद्ध परंपरा का प्रतीक चक्रधर समारोह रायगढ़ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाता है। राजा चक्रधर सिंह की पुण्यतिथि में मनाया जाने वाला यह आयोजन 10 दिनों तक चलता है। जिसमें देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। 40वें चक्रधर समारोह का आयोजन 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित हो रहा है। जिसमें कोरबा की होनहार एवं प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्यांगना ईशिता कश्यप, एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति देगी। नृत्य की मुद्रा में ईशिता कश्यप।

Exit mobile version