DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चैम्बर ने व्यापारियों को 10 रुपए के सिक्के बांटे

बाराद्वार। नगर में लंबे समय से चिल्हर की कमी से व्यापारी परेशान थे। इसे देखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बाराद्वार इकाई ने व्यापारियों को 10 के सिक्के बांटे। कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा, अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, पवन जिंदल, अंजनी जिंदल, विकास अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा और कई व्यापारी शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य बाजार में चिल्हर की समस्या दूर करना था।

Exit mobile version