DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चमरू राम राजवाड़े का निधन

कोरबा। कोरबा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कटबितला निवासी चमरू राम राजवाड़े का आज आकस्मिक निधन हो गया। करीब वे 85 वर्ष के थे। चमरू राम राजवाड़े ग्राम पंचायत सचिव संतकुमार राजवाड़े के बड़े पिताजी थे। कल 22 नवम्बर को प्रात: 9.30 बजे ग्राम कटबितला के ही मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चमरू राम समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक थे।

Exit mobile version