DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्व.श्री सत्यनारायण दुबे की आत्मशांति के लिए उनका चंदनपान एवं श्रद्धांजलि सभा कल

कोरबा। कोरबा द्विज परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य, रत्नविशेषज्ञ एवं समाजसेवी सत्यनारायण दुबे का गत 29 जुलाई 2026 को 61 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जहां समाज, परिवार को जहां आघात लगा, वहीं कोरबा ने भी एक अच्छे व्यक्तित्व को खो दिया। स्व.श्री सत्यनारायण दुबे कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व उपसचिव एवं आईबीसी 24 एमपी/छत्तीसगढ़ के कोरबा ब्यूरो हेड धीरज दुबे के पिताश्री हैं।
स्व.श्री सत्यनारायण दुबे जी की आत्मशांति के लिए परिजनों ने निज निवास सिंचाई कालोनी, शिव मंदिर, झंडा ग्राउंड के पास रामपुर कोरबा में कल 09 अगस्त, दिन रविवार, सावन कृष्ण पक्ष एकादशी विक्रम संवत 2083 को श्रद्धांजलि सभा सहित द्वादशाह, ब्रम्हभोज एवं चंदनपान का आयोजन रखा है। कार्यक्रम दोपहर 1.00 से 8.00 बजे तक रखा गया है। स्व.श्री सत्यनारायण दुबे के ज्येष्ठ पुत्र एवं आईबीसी 24 के ब्यूरो हेड धीरज दुबे, अनुज सत्येन्द्र दुबे ने सभी परिवारजनों, स्वजनों, शुभचिंतकों, पत्रकार जगत को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने सादर आग्रह किया है और पुण्य मृतात्मा की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि सभा में अपनी उपस्थिति देने का निवेदन किया है और कहा है कि हम सब अनंत ब्रम्ह तथा चर-अचर एवं ब्रम्हांड को संचालित करने वाले ईश्वर से प्रार्थना करें, ताकि परमब्रम्ह मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो।

Exit mobile version