DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

80KM पीछा किया, दंतेवाड़ा में DSP को मारा चाकू:चेहरा कटा, सिर-गले पर गंभीर चोट, पुरानी रंजिश में वारदात, दुर्ग के रहने वाले हैं आरोपी

दंतेवाड़ा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी युवक-युवती 80 किलोमीटर पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे। जहां मौका मिलते ही आरोपियों ने अधिकारी पर चाकू से वार कर दिया। DSP के चेहरे, गले-सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश में ये हमला हुआ है। DSP तोमेश वर्मा किसी काम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए हुए थे। इस दौरान दुर्ग के रहने वाले रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा भी पीछा करते हुए सुकमा से दंतेवाड़ा आ गए थे। डॉक्टर के अनुसार अफसर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने हमलावर युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल अधिकारी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

DSP तोमेश वर्मा के सिर और गले पर गंभीर चोट आई है।

DSP तोमेश वर्मा के सिर और गले पर गंभीर चोट आई है।

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों और तोमेश वर्मा के बीच दुर्ग जिला कोर्ट में पहले से एक प्रकरण विचाराधीन था। जिसमें सितंबर 2025 में दोषमुक्ति हुई थी। इसी पुराने केस से जुड़ी रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है।

युवक-युवती से पूछताछ जारी- ASP

इस पूरे मामले में दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने बताया कि युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं में मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version