DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छठ महापर्व – आस्था का अनुपम उजास

Oplus_131072

4 दिनी पावन पर्व, आस्था का अनुपम उपहार,

छठी मैया के चरणों में, झुकता है सारा संसार।

नदी किनारे सजे घाट हैं, दीपों की सुंदर कतार,

सूप, फल, ठेकुआ लें, सजता श्रद्धा का दरबार।

निर्जल व्रत कठिन साधना, मन में अटूट विश्वास,

डूबते सूरज को अर्घ्य दें, जागे नई उम्मीद आस।

उगते सूरज की किरण, जीवन में खुशियाँ भरती,

छठी मैया की कृपा दृष्टि, हरेक संकट को हरती।

ना कोई ऊँचा, ना नीचा, सभी का समान सम्मान,

लोक संस्कृति की “झाँकी” छठ पर्व की पहचान।

राम-सिया पावन गाथा, “कर्ण” की सूर्य उपासना,

श्रद्धा-संयम-समर्पण से, सीखें जीवन को साधना।

व्रत में “संतान” की खुशियाँ, परिवार मंगल संसार,

हर चौक सुख-शांति बरसे, महके प्रेम घर-परिवार।

जय-जय छठी मैया की गूँजे, गूँजे सूर्यदेव का गान,

श्रद्धा के इस महापर्व को, शत-शत हमारा प्रणाम।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Exit mobile version