DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छठ पूजा- देशभर में व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया:बिहार के घाटों पर लाखों लोगों की भीड़ जुटी, काशी में महिलाओं ने डांस किया

नई दिल्ली,एजेंसी। देशभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ ही व्रतियों के 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो चुका है। छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बिहार के औरंगाबाद के सूर्य मंदिर तालाब में 12 लाख से ज्यादा छठ व्रतियों की भीड़ जुटी है। पटना में 8 किमी तक जेपी पथ पर जाम लगा है।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई शहरों के घाटों में इसको लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। जुहू बीच पर चार अलग-अलग संगठनों ने छठ पूजा का आयोजन किया है।

वहीं, सीएम योगी ने लखनऊ के गोमती घाट पर सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। वाराणसी के 84 घाटों पर करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। यूपी के वाराणसी के घाटों पर महिलाएं जमकर डांस करती दिखीं। काशी के घाटों पर विदेशी भी दिख रहे हैं, जो छठ पर्व देखने पहुंचे हैं।

राजधानी दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। इधर, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के वासुदेव घाट पर छठ पूजा में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि वह उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे।

इसके अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी छठ मनाई जा रही है। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है।

छठ पूजा की तस्वीरें…

वाराणसी के घाट पर सोमवार को महिलाओं ने छठ की पूजा की।

दिल्ली में 1300 घाटों पर छठ पूजा की जा रही है। महिलाओं ने सोमवार को खरीदारी की।

केरल के एर्नाकुलम में छठ पूजा को लेकर इकट्ठा हुई बिहारी समुदाय की महिलाएं।

केरल के एर्नाकुलम में छठ पूजा को लेकर इकट्ठा हुई बिहारी समुदाय की महिलाएं।

विदेशों में छठ पूजा की धूम

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाती महिलाएं।

अमेरिका के ह्यूस्टन में संध्या अर्घ्य को लेकर झील को सजाया गया है।

Exit mobile version