DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नशीले पदार्थों का डंप एरिया बनता छत्तीसगढ़

Divya Akash

उड़ीसा में गांजे का अवैध कारोबार चरम पर है। उड़ीसा से गांजे की तस्करी छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त रवैय्ये के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस इस दिशा में कार्य कर रही है और सीएम के निर्देश के बाद बड़ी मात्रा में गांजे की बड़ी खेप आये दिन पुलिस जब्त कर रही है। कई प्रदेशों से नशीले पदार्थों का आवक छत्तीसगढ़ में हो रहा है, यूं कहें तो छत्तीसगढ़ नशीले पदार्थों खासकर गांजा का डपिंग एरिया बन चुका है। बड़ी-बड़ी महंगी कारों में भी गांजे की अवैध तस्करी पुलिस ने पकड़ा है। इस दिशा में और बेहतर कार्य करने की जरूरत महसूस की जा रही है,ताकि छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य ना बने और गांजा मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बेहतर कार्य हो सके। आज कल देखने में आया है कि शहर-शहर ठेलों में भी गांजा बेचते दिख जाते हैं और पुलिस कार्यवाही के बाद भी गांजा की अवैध बिक्री नहीं रूक पा रही है। इस दिशा में पुलिस को और सक्रिय होना होगा, ताकि युवा नशे की लत से अपना कैरियर बर्बाद न कर सकें।

Exit mobile version