DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन विस्तार…दिल्ली में चल रही मीटिंग:कैबिनेट विस्तार पर भी हो सकती है चर्चा, CM साय, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष शामिल

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर दिल्ली में मीटिंग चल रही है। संगठन चुनाव प्रभारी खूब चंद पारख रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वहीं, निगम मंडल आयोग की नियुक्तियों को लेकर बातचीत की जाएगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय और संगठन चुनाव प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र राव सिंह पटेल शामिल हैं।

संगठन विस्तार को लेकर होगी चर्चा

रायपुर से दिल्ली रवाना होने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, बैठक में संगठन चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। संगठन चुनाव के प्रभारी खूबचंद पारख रिपोर्ट पेश करेंगे। इसमें जिला अध्यक्षों के नाम और बाकी विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर कई जगह विवाद को लेकर किरण देव ने कहा कि, 400 से अधिक मंडल है। थोड़ी बहुत समस्या है।

किरणदेव ने कांग्रेस पर कसा तंज

कांग्रेस के पैदल मार्च को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को लेकर कांग्रेस सम्मान मार्च कर रही है। यह कोई मसला नहीं है। कांग्रेस ने ही उन्हें चुनाव हराया था।

Exit mobile version