रायपुर,एजेंसी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ एनसीसी डायरेक्टरेट के आर्मी और नेवी विंग के कैडेट्स ने नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है। जहां आर्मी के NCC कैडेट्स ने थल सैनिक कैंप (TSC) में 17 डायरेक्टरेट को पछाड़कर पहली पोजिशन हासिल की।
वहीं, नेवी के NCC कैडेट्स ने नौ सैनिक शिविर (NSC) में दूसरा स्थान हासिल किया है। दो स्तर पर मिली इस सफलता ने एमपी-सीजी को देश के सबसे मजबूत निदेशालयों में शामिल कर दिया है।

कैम्प साइट।
टीएससी में ओवरऑल प्रथम स्थान
- नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (TSC) 2025 में एमपी-सीजी एनसीसी डायरेक्टरेट ने 17 डायरेक्टरेट को पछाड़कर ओवरऑल पहला स्थान प्राप्त किया।
- कैडेट्स ने फील्ड क्राफ्ट, फायरिंग, बाधा प्रशिक्षण, नक्शा पठन, सहनशक्ति और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया।
जीत के बाद आर्मी विंग के कैडेट्स।
निदेशालय की सफलता पर मेजर जनरल विक्रांत एम. धुमने, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ने कहा कि, यह असाधारण उपलब्धि हमारे कैडेट्स के अनुशासन, साहस और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने न केवल निदेशालय बल्कि संपूर्ण एनसीसी परिवार को गौरवान्वित किया है।
अब तक बेस्ट परफार्मेंस
- लोनावला में आयोजित अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर (NSC) में अब तक ये डायरेक्टरेट का बेस्ट परफार्मेंस रहा।
- हमारे 36 कैडेट्स (जिनमें 9 छत्तीसगढ़ से थे) ने इस कैम्प ने भाग लिया।
जीत के बाद MP&CG डायरेक्टरेट के कैडेट्स।
इन दो कॉम्पिटिशन में जीता मेडल
- शिप मॉडलिंग में गोल्ड मेडल
- सीमैनशिप प्रैक्टिकल में ब्रॉन्ज मेडल
छत्तीसगढ़ के इन कैडेट्स को मिला मेडल
शिप मॉडलिंग
कैडेट कैलाश कुमार – गोल्ड
कैडेट अंजली राजपूत – गोल्ड
सीमैनशिप प्रैक्टिकल
कैडेट नुपूर कुमार साहू – गोल्ड
कैडेट पंकज साहू – गोल्ड
