रोहतक/रायपुर,एजेंसी। रोहतक में कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव सहाय ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कैप्टन अभिमन्यु के परिवार का ढांढस बंधाते हुए भगवान से दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
छत्तीसगढ़ सीएम ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जिस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं, उनके झूठे बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। क्योंकि वह देश की एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता है, लेकिन उनके बोलने का कोई वजन नहीं है। ऐसे लोगों की बात करना भी बेकार है।

कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव सहाय।
भाजपा मना रही काला दिवस
सीएम विष्णु देव सहाय ने 25 जून 1975 को आपातकाल का दिन याद करते हुए कहा कि वह दिन उस समय के सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इस दिन भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी घोषित की। इसलिए भारतीय जनता पार्टी 25 जून का दिन काला दिवस के रूप में मनाती है।
कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव सहाय।
परमेश्वरी देवी ने समाज के लिए किया काम सीएम विष्णु देव सहाय ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी ने समाज उत्थान के लिए काम किया। हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रही। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आज उनका परिवार भी समाज कल्याण की भावना रखते हुए काम कर रहा है। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे, यह कामना है।
