DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी:CM साय बोले- निंदा प्रस्ताव पास होगा, रायपुर में विपक्ष के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

रायपुर,एजेंसी। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बीजेपी ने आज रायपुर में जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा की जनआक्रोश यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।

वहीं साय सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी। विशेष सत्र इसी महीने आयोजित हो सकता है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विपक्ष के रुख के खिलाफ एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाएंगे, जिसमें निंदा प्रस्ताव पास होगा।

विशेष सत्र बुलाने की प्रक्रिया में सबसे पहले मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री मिलकर सत्र आयोजित करने का फैसला लेते हैं। इसके बाद इस निर्णय को औपचारिक मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जाता है, और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद ही विशेष सत्र बुलाया जाता है।

जनआक्रोश यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि यह महिलाओं का आक्रोश है और इंडी महागठबंधन महिला विरोधी है।

आक्रोश रैली निकलने से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित किया।

‘नारी शक्ति जाग गई’ के नारों के साथ स्टेडियम से निकली आक्रोश रैली।

हाथों में तख्ती-पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं।

Exit mobile version