रायपुर, एजेंसी। रायपुर में सांड ने सड़क पर चल रहे 15 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं। सांड के हमले का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। इसमें सांड घर के बाहर सड़क पर बच्चे को गोद में लिए खड़े बुजुर्ग पर अचानक हमला करता और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारता नजर आ रहा है।
सांड के हमले में घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि कल्पना को बालाजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से बेहोश किया। घटना डीडी नगर इलाके की है।
गौ सेवकों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सांड को कुत्ते ने काट लिया था। इसी वजह से उसे रेबीज होने की आशंका है। जिससे वह आक्रामक हो गया और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने लगा।
कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।’
रायपुर में सांड के हमले में बुजुर्ग और बच्चा घायल हुए हैं। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद।
जानकारी के मुताबिक घटना में घायल बुजुर्ग को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
घर के सामने गली में बुजुर्ग बच्चे को गोद में लेकर खिला रहे थे।
पीछे ने सांड ने हमला किया, बच्चा ऊछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा।
सांड के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज जारी है।
कांग्रेस नेता समेत 15 घायल
जानकारी के मुताबिक, सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में करीब 15 लोगों पर हमला किया। घटना में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल समेत 15 लोगों को चोटें आई हैं। सेक्टर-2 के रहने वाले देवनारायण शर्मा पर भी सांड ने पीछे से हमला किया है।

देवनारायण शर्मा अपने 1 साल के पोते को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से देवनारायण संभल नहीं पाए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वन विभाग की टीम ने सांड को ट्रैक्विलाइज किया।
काउ कैचर से नहीं पकड़ा गया सांड, वन विभाग को बुलाना पड़ा
सांड के उत्पात की सूचना मिलते ही नगर निगम जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने दिनभर सांड को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर निगम ने वन विभाग से संपर्क किया।
वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से सांड को बेहोश किया।
बेहोशी का इंजेक्शन देकर सांड को किया काबू
वन विभाग-जंगल सफारी की टीम और भाठागांव पशु चिकित्सालय के डॉ. दिनेश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन के जरिए सांड को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद सांड को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। इलाज के लिए उसे जोन-5 के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
सांड के रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
नगर निगम, वन विभाग, जंगल सफारी की टीम और पशु चिकित्सकों ने मिलकर सांड को काबू में किया। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई- पूर्व विधायक
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पूरे प्रदेश में पशु आवारा घूम रहे हैं। सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पहले कांग्रेस की सरकार थी तो गोठान के माध्यम से मवेशियों को वहां रखा जाता था। चारा-पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था वहां होती थी।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने घायल बुजुर्ग से मुलाकात की।
